मुंबई की खराब शुरुआत, ईशान सस्ते में पवेलियन लौटे
चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई है। मुकेश चौधरी ने पहले ओवर में ही ईशान किशन को पवेलियन की राह दिखा दी है। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान को धोनी के हाथों कैच कराया। ईशान ने आउट होने से पहले पांच गेंदों में छह रन बनाए। एक ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 6/1, रोहित शर्मा (0*), डेनिएल सैम्स (0*)